जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के दुसरी बार जिला अध्यक्ष बने विनय रोशन*

Spread the love

*जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के दुसरी बार जिला अध्यक्ष बने विनय रोशन*

*नव मनोनीत पदाधिकारीयों को जदयू नेताओं ने दिया बधाई*
खगड़िया

जनता दल यू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद के द्वारा गोगरी निवासी विनय सिंह रोशन कुशवाहा को प्रकोष्ठ के दूसरी बार खगड़िया जिला अध्यक्ष तथा मथुरापुर निवासी अपनी व्यावसायिक मनोज कुमार सिंह को इस प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। रविवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने इन दोनों नव मनोनीत पदाधिकारीयों का भव्य स्वागत सम्मान किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की पार्टी के सर्वमान्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद ने विनय सिंह रोशन कुशवाहा को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा मनोज कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किए हैं इनसे हमारी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। यह दोनों पार्टी के सच्चे और अच्छे निष्ठावान साथी हैं। इनके सांगठनिक कार्यों व बेहतर उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने दूसरी बार भरोसा जताते हुए संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किये हैं।हम इन्हें बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं यह दोनों साथी 25 से 30 फिर से नीतीश का जो नारा चल रहा है उसे बुलंद करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
वहीं तकनीकी प्रकोष्ठ के दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष विनय रोशन कुशवाहा तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो हमें जिम्मेवारी दी गई है उसे हम पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निभाने का हर संभव कोशिश करेंगे। इन्होंने कहा कि जब हमें इस संगठन में पहली बार काम करने का अवसर मिला तो हमने प्रत्येक प्रखंड में एक मजबूत संगठन खड़ा करने का काम किया। प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया और पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में बेहतर भूमिका निभाई। हम विश्वास दिलाते हैं कि इस बार जो हमें फिर से जिम्मेदारी दी गई है पार्टी नेतृत्व के द्वारा, उसे हम और मजबूती के साथ चार चांद लगाने का काम करेंगे। ताकि लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूती मिल सके और 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से नीतीश कुमार का झंडा बुलंद हो सके।
इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, नरेश कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, तकनीकी प्रकोष्ठ के चौथम प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा शाही, प्रकोष्ठ के अलौली प्रखंड अध्यक्ष रंजन सदा, गोगरी प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव, विशाल मिश्रा, जिला महासचिव संतोष सिंह पटेल एवं प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!